UPTET 2019 परीक्षा की नई तिथि
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की संशोधित तिथि आ गई है। यह परीक्षा अब 8 जनवरी 2020 को निर्धारित केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इस परीक्षा के लिए 8 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2020 के बीच का समय निर्धारित किया गया था। आमतौर पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं रविवार को ही कराई जाती हैं लेकिन विभाग इस बार रविवार का इन्तजार न करते हुए जल्द से जल्द कराना चाह रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव रेणुका कुमार ने यह जानकारी दी। इस परीक्षा के लिए केन्द्र बने सभी डिग्री कालेज को 8 जनवरी को शिक्षण कार्यों के लिए बन्द रखने का निर्देश दिया गया है।
आपको बता दें कि पहले यूपीटीईटी की यह परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को होनी थी लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयक की वजह से देश भर में दंगे हो रहे थे और इंटरनेट सेवाएं बन्द हो जाने की वजह से और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इसे पोस्टपोंड कर दिया गया था। इस बार की परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.