Posts

व्हाट्सएप को टक्कर देने आया पतंजलि का किम्भो ऐप

Image
भारत की देशी कम्पनी पतंजलि ने हाल ही में व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए  अपना स्वदेशी मैसेंजर एप्लीकेशन लांच किया है जिसका नाम है किम्भो (KIMBHO) ।किम्भो लगभग हर वह सर्विस लोगों ...

सरकार के मारे, बीएड टीईटी उत्तीर्ण बेचारे

Image
उत्तर प्रदेश में 2011 से ही बीएड और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मानसिक शोषण हो रहा है और उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार  कुछ सुनना नहीं चाहती और अदालतों में इंसाफ क...

CBSE RESULT: सीबीएसई परीक्षा परिणाम

Image
सीबीएसई के परीक्षा परिणाम की राह देख रहे हर परीक्षार्थी के इन्तजार की घडियाँ खत्म हो चुकी हैं बस कुछ ही देर में परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर देखा जा सकेगा।सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आज 26 मई को 12 या 12.30  बजे के बाद आ जाएगा जबकि 10वीं का परीक्षाफल 28 या 29 मई को घोषित होने की सम्भावना है। यदि आप 12वीं के छात्र हैं तो  आप अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आफिसियल  वेबसाइट   www.cbse.nic.in  या    www.cbseresults.nic.in  पर अपना रोल नंबर डालकर देख या डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम देखने की अन्य वेबसाइट का लिंक भी नीचे दिया जा रहा है। www.cbse.nic.in www.cbseresults.nic.in www.results.gov.in www.cbse.examresults.net www.results.nic.in यदि आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो निम्नलिखित माध्यमों से भी अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। IVRS - INTERACTIVE VOICE RESPONSE SYSTEM : इस सुविधा में आप अपना परीक्षा परिणाम फोन करके पता कर सकते हैं ।फोन करने के लिए निम्नलिखित नंबर पर काल करें और दिए गए निर्देशों का पाल...

तूतीकोरिन में हिंसा भडकी: स्टरलाइट प्रोटेस्ट

Image
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हालात  बिगडते ही जा रहे हैं। लगभग तीन महीने से शान्तिपूर्ण तरीके से स्टरलाइट कापर प्लांट का विरोध कर रहे लोगों का सब्र अचानक मंगलवार को टूट गया और वे हिंसक हो गए ,तोडफोड करने लगे और बसों को आग लगा दी। विकराल रूप से भडकी हुई इस भीड को पुलिस ने आँसू गैस का इस्तेमाल करके रोकने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे और अन्त में फायरिंग करनी पडी जिसकी वजह से लगभग 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से भी अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालांकि इसके बाद माहौल कुछ शान्त जरूर हुआ मगर लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी और आज यानी बुधवार को एक बार फिर हिंसा भडक गई जिसमें एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस प्लांट से जो प्रदूषण फैल रहा है उसकी वजह से वहां के स्थानीय लोगों को तरह तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धित बीमारियां जैसे सांस फूलना, मितली आना या उल्टी होना बढती ही जा रही हैं इसलिए इस प्लांट का बन्द होना जरूरी है। क्या है स्टरलाइट इण्डस्ट्री ? दरअसल दुनिया की बडी बडी खनन कम्पनियों में से एक भारतीय कम्पनी है जिसका नाम है "वेदांता" , और इस...

यूपी पुलिस भर्ती 2015 : नया कट आफ मार्क्स

Image
यूपी पुलिस भर्ती 2015 का नया संशोधित कट आफ 21 मई को जारी कर दिया गया है। नया कट आफ मार्क्स इस प्रकार हैं- महिला आरक्षी पदों के सापेक्ष अन्तिम महिला अभ्यर्थी के संशोधित कट आफ हैं: ल...

अगर मुझको मिले न तुम

Image
अगर हमको मिले न तुम तो हम तनहा ही जी लेंगे अपने दिल का हर इक टुकडा तेरी यादों से सी लेंगे हमेशा याद आएंगी तेरी बातें तेरी कसमें भुलाना तेरी चाहत को रहा ना अब मेरे बस में तेरी खातिर मेरे हमदम इन अश्कों को हम पी लेंगे अपने दिल का हर इक टुकडा तेरी यादों से सी लेंगे जमाने की वजह से तू भले हमको भुला देगा मगर दिल मेरा तुझको भूलकर ना बद्दुआ देगा दुवा दी थी तुझे कल भी दुवा हम आज भी देंगे अपने दिल का हर इक टुकडा तेरी यादों से सी लेंगे अगर हो एहमियत कुछ भी मेरी तेरी निगाहों में बुला लेना मुझे अंधेरा जब भी आए राहों में जलाकर खुद को तेरी राह में हम रोशनी देंगे अपने दिल का हर इक टुकडा तेरी यादों से सी लेंगे अगर हमको मिले न तुम तो हम तनहा ही जी लेंगे अपने दिल का हर इक टुकडा तेरी यादों से सी लेंगे

वाराणसी फ्लाईओवर घटना : लापरवाही की हद

Image
 वाराणसी में घटित हुई फ्लाईओवर ब्रिज  की  घटना बेहद दुखद है। घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को कितनी भी सांत्वना दी जाए उनका दुख बांटा नहीं जा सकता। वाराणसी में घट...