Posts

राम मंदिर या बाबरी मस्जिद

Image
आए दिनों सोशल  मीडिया पर मैसेज आता रहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या फिर बाबरी मस्जिद ? जाहिर सी बात है कि इस सवाल के जवाब में एक मुस्लिम धर्म को मानने वाला बाबरी मस्जिद का पक्ष लेगा और हिन्दू धर्म को मानने वाला राम मंदिर का। इस सवाल के जवाब में अपनी व्यक्तिगत राय  देना अच्छी बात है लेकिन जब हम इस एक सवाल के लिए लोगों को आपस में लडते झगडते देखते हैं ,गाली गलौज करते देखते हैं तो बडा दुख होता है। हमारे पास जब इस तरह का मैसेज बार बार आता है तो कभी कभी सोचते हैं कि देश में लोगों को आपस लडाने के लिए या शान्ति भंग करने के लिए ऐसे ऐसे मुद्दे उपलब्ध हैं तो देश को हानि पहुँचाने के लिए किसी आतंकवादी की जरूरत ही नहीं है। हम समझते हैं कि अयोध्या में राम मन्दिर बनेगा या बाबरी मस्जिद , इस मुद्दे से आम आदमी को कोई फायदा नहीं होने वाला । हाँ , राजनीतिक दल वोट बटोरने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल बखूबी करना जानते हैं।ऐसा नहीं है कि सरकार या नेताओं के पास अयोध्या मामले का हल नहीं है,बस वे इस मसले को हल होने ही नहीं देना चाहते  क्योंकि  अगर  अयोध्या का मसला सुलझ गया त...

हार की जिम्मेदार खुद भाजपा सरकार

Image
www.rajdwriter.com 15 march 2018, गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर भाजपा की  हार  पर चौराहों और चाय की दुकानों पर चर्चा शुरू हो गई है।कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा की हार सपा और बसपा के आपसी गठबंधन और उनकी जाती...

एअरसेल बंद : एअरसेल ग्राहक क्या करें?

Image
एअरसेल ग्राहक परेशान न हो : जिओ के आने के बाद लगातार घाटे में चल रही मोबाइल कम्पनी एअरसेल बंद हो रही है।एक दो सर्किल को छोडकर बाकी सर्किलों मे यह कम्पनी आलरेडी बन्द हो चुकी है। जिन सर्किल में अभी तक इस कम्पनी के मोबाइल नंबर एक्टिव हैं वो भी बहुत जल्द बन्द हो जाएंगे।एअरसेल ने यह फैसला लेने से पहले अपने ग्राहकों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान हैं। ज्यादातर वे ग्राहक परेशान हैं जिनका एअरसेल का नंबर उनके बैंक अकाउंट, आधार कार्ड या अन्य जरूरी जगहों पर लिंक है।वे अपना एअरसेल का नंबर पोर्ट भी नहीं करा सकते हैं क्योंकि MNP के लिए MNP CODE की आवश्यकता होती है जो कि मिलना असम्भव है क्योंकि कम्पनी बन्द होने की वजह से मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा और बिना नेटवर्क के मेसेज नहीं भेजा जा सकता और एमएनपी कोड हासिल नहीं किया जा सकता। एसे में एअरसेल उपभोक्ता क्या करें ? यदि आप एमएनपी कोड प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको बताना चाहेंगे कि एमएनपी कोड की आवश्यकता क्यों होती है ? जब हम ए...

ब्रेकअप के बाद क्या करें

Image
जब हम किसी को प्यार  करते हैं और वह हमारा दिल तोड देता है , हमसे दूर हो जाता है या हमें धोखा देता है तो बहुत तकलीफ होती है। जब किसी अपने का  भरोसा टूटता है तो आँखों के सामने अचानक ...

सारे दलित एक हों

Image
  इलाहाबाद में हुई दलित छात्र की नृशंस हत्या और हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की आनाकानी यह साबित करती है कि यूपी ही नहीं पूरे देश में कहीं भी दलित और पिछडे लोग सुरक्षित नहीं है...

जीवन पानी के जैसा है

Image
दोस्तों क्या आपने कभी ठहरे हुए पानी और बहते हुए पानी को ध्यान से देखा है ? यदि नहीं देखा है तो कभी समय निकाल कर देखिएगा जरूर। दरअसल, हमारी जिन्दगी भी पानी की ही तरह होती है।ठहर...

प्यार को प्यार से ही समझा जा सकता है

Image
वैलेंटाइन डे प्यार के त्योहार के रूप में जाना जाता है लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो प्यार का मततब ही नहीं समझते। कुछ लोग किसी को हासिल कर लेने को ही प्यार समझते हैं तो कुछ लोग प्यार को सिर्फ शारीरक सुख तक ही सीमित कर देते हैं।  जबकि सच तो यह है कि प्यार बहुत ही पवित्र होता है। प्यार की पवित्रता को समझने के पवित्र मन की आवश्यकता होती है जो हर किसी के पास नहीं होता है। प्यार एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें अपने सुख अपनी खुशी से ज्यादा उस इंसान की खुशी को तवज्जो दी जाती है जिससे कि प्यार होता है। सच्चे प्यार की एकमात्र कसौटी है आपस का विश्वास। चाहे एक प्रेमी और प्रेमिका का प्यार हो या दो दोस्तों के बीच का प्यार , विश्वास एक अहम भूमिका निभाता है। आप किसी को कितना भी चाहते हों लेकिन यदि उस इंसान पर आप विश्वास नहीं करते हैं तो आपका प्यार सच्चा नहीं कहा जाएगा ।अक्सर हम देखते हैं कि प्रेमी प्रेमिका या पति पत्नी एक दूसरे पर शक करते रहते हैं ,एक दूसरे को गलत समझते हैं, इसीलिए उनके बीच हमेशा अनबन होती रहती है। इस अनबन या आपसी झगड़े का मुख्य कारण होता है एक दूसरे पर विश्वास न करना।कभी पत्...