ब्रेकअप के बाद क्या करें

जब हम किसी को प्यार  करते हैं और वह हमारा दिल तोड देता है , हमसे दूर हो जाता है या हमें धोखा देता है तो बहुत तकलीफ होती है। जब किसी अपने का  भरोसा टूटता है तो आँखों के सामने अचानक अँधेरा सा छा जाता है।समझ में नहीं आता कि क्या करें और क्या नहीं, ऐसा लगता है कि धडकन रुक सी गई है।इस परिस्थिति में मन में बस  एक ही सवाल आता है... अब मुझे क्या करना चाहिए ?

आज हम आपको बताएंगे कि किसी से ब्रेकअप होने के बाद ऐसा क्या करें कि दिल को कम से कम तकलीफ हो और हम दिल टूटने के सदमे से आसानी से बाहर आ सकें।

कुछ लोग ब्रेकअप के बाद खाना पीना छोड देते हैं जोकि एक बेवकूफी भरा कदम है। हम समझते हैं कि ब्रेकअप के बाद जिन्दगी आसान नहीं होती मगर खुद को स्ट्रांग बनाने का प्रयास कीजिए।यह वह समय होता है जब आपको ,अपने आपको पहले से बहुत ज्यादा दृढ और मजबूत बनने की जरुरत होती है ।

इसके अलावा कुछ लोग आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं जोकि कायरता की निशानी है। हम इसका कभी भी समर्थन नहीं करते हैं।जिन्दगी का अन्त कर लेना किसी भी मसले का हल नहीं है। 

ब्रेकअप के बाद तुरंत कोई फैसला नहीं करना चाहिए बल्कि खुद को और अपने दिल को थोडा सा समय देना चाहिए ।ब्रेकअप के बाद हमारा दिमाग स्थिर नहीं होता ,तरह तरह की बातें और शंकाएं मन उठती रहती हैं इसलिए फैसलों में गलतियां होने के ज्यादा चान्सेज होते हैं।खुद को थोडा समय दीजिए, मन को स्थिर होने दीजिए उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे या कोई फैसला लें।

दोस्तों , ब्रेकअप के बाद हमारा दिल इस उम्मीद में रहता है कि जिससे हमारा ब्रेकअप हुआ हैं वह फिर से हमें मिल जाएगा और जब नहीं मिलता तो यही उम्मीद हमारे आँसुओं की वजह बनती है।

 

इसलिए सबसे पहले यह स्वीकार कर लें कि आपका दिल टूट चुका है क्योंकि जब तक आप यह स्वीकार नहीं करेंगे तब तक आप उसी इंसान के बारे में सोचते रहेंगे जिसने आपका दिल तोडा है जिससे कि आपको सिर्फ रोना आएगा।

अगली बात आप यह स्वीकार कर लें कि जिसने आपका दिल तोडा है वह आपकी फिक्र नहीं करता।यदि उसे आपकी फिक्र होती तो आपको कभी भी नहीं रुलाता।याद रखिए जो आपकी फिक्र नहीं करता या जो आपकी भावनाओं की परवाह नहीं करता आपको भी उसकी परवाह नहीं करनी चाहिए।

अपने दिल को यह समझाने का प्रयास कीजिए कि अभी तक जिस  इंसान से आप प्यार करते थे वह आपके लायक ही नहीं था।

अगली बात,  ब्रेकअप के बाद कभी ज्यादा देर तक अकेले नहीं बैठना चाहिए क्योंकि आप जितनी देर अकेले रहेंगे अपनी पिछली जिन्दगी के बारे में उतना ही सोचते रहेंगे जोकि ठीक नहीं है।

फिर भी यदि कभी आप अकेले रहते हैं तो अपने आपको टी.वी. देखने या किसी और काम में व्यस्त रखें ।इसकी वजह से  आपको आपकी पिछली जिन्दगी की याद कम आएगी।

यदि आप अपने पिछले ब्वायफ्रेन्ड या गर्लफ्रैंड को किसी और के साथ देखें तो गुस्सा करने के बजाय उसे इग्नोर करें।

दोस्तों , प्यार में एक इंसान से मिले धोखे की वजह से जिन्दगी रुकनी नहीं चाहिए। एक बार ब्रेकअप के दर्द से उभरने के बाद जिन्दगी की एक नई शुरुआत करनी चाहिए। एक और भी बेहतर इंसान की तलाश करनी चाहिए जिसे आप फिर से अपनी जिन्दगी में शामिल कर सकें।  ऐसा बिल्कुल भी मत सोचिए कि  यदि एक इंसान से धोखा मिला है तो हर इंसान धोखेबाज ही होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो