Posts

आ अब लौट चलें

Image
कोरोना वायरस ने सारी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। जहाँ एक तरफ एक महामारी के रूप में यह मानव जाति पर संकट बनकर छाया हुआ है वहीं यह पूरी दुनिया को दशकों पीछे भी ढकेल रहा है। हम भारत की बात करते हैं। भारत दुनिया की सबसे बडी जनसंख्या वाला दूसरा देश है तो जाहिर है यहां पर यदि आपसी सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी आती है तो कुछ ज्यादा ही तबाही मचाती है। जब इस तरह की बीमारी का कोई कारगर इलाज उपलब्ध नहीं होता है तो इस तबाही को रोकने का सिर्फ एक ही तरीका बनता है वह है लाकडाउन या लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर करना ताकि ये एक दूसरे के सम्पर्क में कम से कम आ सकें।  परन्तु इस तरह के लाकडाउन करने से पहले यदि प्लानिंग न की जाए तो इसके बहुत साइड इफेक्ट्स भी सामने आते हैं जैसा कि इस समय भारत में हो रहा है।  भारत एक ऐसा देश है जहां पर कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के ज्यादातर लोग रोजगार के सिलसिले में महानगरों दिल्ली, मुम्बई, सूरत आदि में रहते हैं। ये वो लोग हैं जो मेहनत ज्यादा करते हैं लेकिन सैलरी कम पाते हैं। विभिन्न उद्योगों या फैक्ट्रियों में का...

कोरोना :सतर्कता ही बचाव है

Image
कोरोना वायरस दुनिया भर के लिए चिन्ता का विषय बन चुका है। अभी तक इसका कोई कारगर इलाज, दवा या टीका उपलब्ध नहीं हो सका है। दिनों दिन यह संक्रमण लोगो में बढता ही जा रहा है जिससे लोगों में खलबली सी मची हुई है । इसके इलाज के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोग और खोज जारी है लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों के पास एक ही रास्ता है कि वो साफ सफाई रखें, संक्रमित लोगों से दूर रहकर  अपना बचाव स्वयं करें।  लक्षण : तेज बुखार के साथ खाँसी और साँस लेने में तकलीफ, घबराहट ,चक्कर आना । क्या सतर्कता बरतें ? सबसे पहले तो आप इस वायरस के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें और किसी तरह की अफवाह के चक्कर में न आए जो आपमें फालतू की घबराहट पैदा करे । आइए इस वायरस के बारे में आपको कुछ जानकारी देते हैं - ☺️ यह एक लाइलाज संक्रमण है जिसका अभी तक कोई कारगर इलाज उपलब्ध नहीं है ।  ☺️ याद रखिए अभी तक भारत में यह संक्रमण अपने आप नहीं होता बल्कि तब होता है जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आते हैं। ☺️ आप साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर, संक्रमित व्यक्ति से दूर रह...

महिला दिवस पर वादा करें

Image
चलो वादा करें कि हम अपने समाज की  हर महिला , चाहे वह बुजुर्ग हो  युवा हो या फिर बच्ची सबका सम्मान और सबकी इज्जत करेंगे ठीक उसी तरह जिस तरह हम अपनी सगी बहनों  और माँ की इज्जत  और सम्मान करते हैं । महिला दिवस पर सबको  कोटि कोटि बधाइयां !

किसानों का दर्द कौन समझेगा

Image
उत्तर प्रदेश में किसानों की हालत तो हमेशा खराब ही रहती है। पहले तो ऊँची लागत लगा कर किसी तरह खेतों में जुताई बुवाई की जाती है और जब खेतों में फसलें तैयार होने लगती हैं तो आवारा पशुओं का आक्रमण किसानों की सारी मेहनत और लागत पर पानी फेर देता है। एक एक साथ 20-20 आवारा पशु जिस खेत में पडते हैं उस खेत की सारी फसलें चौपट। किसान की सारी किसानी धरी की धरी रह जाती है। यदि दिन में  किसान किसी तरह अपने खेतों की रखवाली कर भी लेता है तो रात में ये पशु खेती का सत्यानाश करने पहुंच जाते हैं और सुबह होने पर किसान के पास सिर्फ माथा पीटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। कुछ किसान तार और बाँस लगाकर अपने खेतों को सुरक्षित रखने का प्रयास तो करते हैं लेकिन पशुओं की संख्या इतनी अधिक होती है कि किसी तरह की रोकथाम उन्हें खेत में प्रवेश करने से रोक नहीं पाती। अब यह भी तो मुमकिन नहीं है कि किसान अपने सारे खेतों में रोक लगा सके ताकि आवारा पशुओं से इनके खेतों की सुरक्षा हो सके। प्रदेश सरकार ने वादे तो कर लिए कि आवारा पशुओं के लिए पशुशाला का निर्माण किया जाएगा लेकिन इस पर कुछ खास अमल नहीं हो सका है। खेतों ...

UPTET 2019 परीक्षा की नई तिथि

Image
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की संशोधित तिथि आ गई है। यह परीक्षा अब 8 जनवरी 2020 को निर्धारित केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इस परीक्षा के लिए 8 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2020 के बीच का समय निर्धारित किया गया था। आमतौर पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं रविवार को ही कराई जाती हैं लेकिन विभाग इस बार रविवार का इन्तजार न करते हुए जल्द से जल्द कराना चाह रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव रेणुका कुमार ने यह जानकारी दी। इस परीक्षा के लिए केन्द्र बने सभी डिग्री कालेज को 8 जनवरी को शिक्षण कार्यों के लिए बन्द रखने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि पहले यूपीटीईटी की यह परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को होनी थी लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयक की वजह से देश भर में दंगे हो रहे थे और इंटरनेट सेवाएं बन्द हो जाने की वजह से और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इसे पोस्टपोंड कर दिया गया था।  इस बार की परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ऐसे करें डाउनलोड UPTET एडमिट कार्ड

Image
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की परीक्षा 22 दिसंबर को होनी है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के प्रासेस में थोडा सा बदलाव किया गया है  । पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पडती थी लेकिन इस बार जन्मतिथि की जगह  वह पासवर्ड माँगा जा रहा है जो आपने आवेदन पत्र भरते समय बनाया था या आपको ओटीपी के रूप में मिला था। इस पासवर्ड वाले सिस्टम की वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या का सामना करना पड रहा है खासकर उनको जो पासवर्ड भूल गए हैं या जिनका फोन नंबर (जो आवेदन पत्र में लगा है ) उनके पास नहीं है।  [x]आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी यूपीटीईटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस समय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो सर्वर काम कर रहे हैं। नीचे दिए गए दोनों सर्वर के लिंक में किसी पर भी क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सर्वर 1: DOWNLOAD ADMIT CARD इस सर्वर पर क्लिक करने के बाद आप क...

डा. भीमराव अम्बेडकर : PROUD OF INDIA

Image
जिनके हर इक वक्तव्य, हमें जीना सिखलाते हैं बाबा साहब के चरण , चलो शीश झुकाते हैं जिनके व्यक्तित्व के नूर से दुनिया में उजाला है जिनकी बातों ने पिछडों,दलितों को सम्भाला है उनके आदर्शों पर , चलो चल के दिखाते हैं बाबा साहब के चरण, चलो शीश झुकाते हैं अब छोडो वो समाज जो हमें नीचा दिखाता है इंसान वही है जो लडकर स्वाभिमान बचाता है तो आओ लडकर हम भी सम्मान बचाते हैं बाबा साहब के चरण, चलो शीश झुकाते हैं अब झूठ अंधविश्वास छोडकर बन जाएं इंसान संविधान को मानें जो हक देता सबको समान समझ के सब कुछ आओ सबको समझाते हैं बाबा साहब के चरण, चलो शीश झुकाते हैं जिनके हर इक वक्तव्य, हमें जीना सिखलाते हैं बाबा साहब के चरण , चलो शीश झुकाते हैं Watch YOUTUBE VIDEO On This POETRY