Posts

गूगल पे के नाम पर FAKE आफर

Image
आजकल व्हाट्सएप फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक मैसेज वायरल हो रहा है इस तरह से  - दोस्तों हम आपको बता दें कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है और गूगल ने इस तरह का कोई भी आफर जारी नहीं किया है इसके लिए आप गूगल पे एप्लिकेशन या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं या फिर गूगल सपोर्ट या कस्टमर केयर नंबर पर बात कर सकते हैं। यह वेबसाइट जो गूगल पे के आफर का दावा कर रही है इसका एकमात्र उद्देश्य एडवरटाइजिंग के जरिए पैसा कमाने का है क्योंकि यह रिवार्ड देने के बदले में आपको कहती है कि आप इस मैसेज को 10 लोगों या ग्रुप में सेन्ड कीजिए तभी आपको पैसा मिलेगा और आप शेयर कर देते हैं  । आपकी तरह और लोग भी इसे शेयर करते जाते हैं  । इसमें इस फर्जी वेबसाइट का प्रचार तो हो रहा है लेकिन किसी को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। यह वेबसाइट मूलतः हिन्दी में बनाई गई है ताकि इसे हर कोई थोडा भी पढा लिखा इंसान समझ सके और लालच में आकर शेयर करता जाए। बाकी समझदार और जानकार लोग इसे शेयर नहीं करते बल्कि मैसेज आते ही डिलीट कर देते हैं। यह फेक मैसेज आफर है क्योंकि - ...

ये मोदी लहर है : बधाई हो मोदी जी

Image
भारत में अभी सम्पन्न हुए लोकसभा के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जिसमें अभी तक मोदी मैजिक बरकरार है अर्थात भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई है। चुनाव नतीजों के आने के बाद सभी तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि महागठबंधन मोदी के रास्ते में कुछ रुकावटें पैदा करेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ । इस बार बीजेपी पिछले लोकसभा  चुनाव से ज्यादा सीटें निकालने में सफल हुई है। 542  सीटों में से 344+ (कांग्रेस-87, अन्य-107 अनुमानित) सीटें निकालना अद्भुत है। कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है अर्थात सारी की सारी सीटें जीत ली हैं।  इस बार जहां एक तरफ प्रियंका गांधी को उतारकर कांग्रेस अपना पक्ष मजबूत कर रही थी यह जानते हुए जनता उसके वंशवाद खुश नहीं है तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में हुए सपा बसपा गठबंधन में ऐसा लोग सोच रहे थे कि दलित वोट  बसपा की तरफ जाएगा और मुस्लिम व ज्यादातर पिछडे वर्ग का वोट सपा को जाएगा और सपा और बसपा में उसी हिसाब से सीटों का बँटवारा हुआ था लेकिन मोदी का मैजिक ऐसा चला कि दलितों और मुस्लिम वोटों में जबरदस्त सें...

मोहब्बत क्या है

Image
प्यार क्या है ? मोहब्बत क्या है ? सवाल छोटा सा है पर जवाब कितना भी बडा क्यों न दिया जाए कम ही लगेगा। हर इंसान की नजर में प्यार की अपनी एक परिभाषा होगी। किसी के लिए अपनों का खयाल रखना ही प्यार है तो हो सकता है किसी के लिए खयालों में अपनों को रखना मोहब्बत हो। वास्तव में  प्यार की कोई भी परिभाषा दी जाए ऐसा लगता है कि कुछ छूट सा गया है । प्यार को समझाने के लिए कितने भी शब्द खोज के लाओ  इसे एक परिभाषा में समेटना आसान नहीं लगता। आपको कैसे पता चलेगा कि कोई आपसे प्यार करता है , आप कैसे महसूस करेंगे प्यार को  ? काम से थके हारे जब आप शाम को घर लौटते हैं और बीवी के मुस्कुरा देने से आपकी थकान या टेंशन खत्म हो जाए तो ये मोहब्बत है। इंसान कितना भी बिजी हो अगर प्रेमी या प्रेमिका का  फोन आ जाए और मन बहुत शांति का अनुभव करे या होंठ बेवजह मुस्कुरा उठे तो ये मोहब्बत है। याद रखिए यदि आपकी गर्लफ्रैंड या ब्वॉयफ्रेंड आपका फोन आने से परेशान हो जाता है, दिक्कत महसूस करता है, चिढ सा जाता है या फिर दूसरों के पास होने का बहाना करता है भले ही उन दूसरे लोगों को उसके फोन पर बात करने स...

हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट 2019 के रिजल्ट देखें

Image
यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 27 अप्रैल शनिवार को जारी हो रहे हैं। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ मध्याह्न 12.30  के बाद जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम निर्धारित वेवसाइट के माध्यम से आनलाइन देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कहाँ कहाँ से हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट का रिजल्ट देख सकते हैं।  अपना रिजल्ट देखने के लिए 12.30 PM  के बाद आप निम्नलिखित वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं -  https://upmsp.edu.in उपरोक्त वेबसाइट के अलावा जागरण जोश की वेबसाइट के जरिए भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।  हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें up10.jagranjosh.com इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें up12.jagranjosh.com हम यूपी बोर्ड में शामिल समस्त अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हर अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम बेहतर से भी बेहतर ...

DREAM11 : हर मैच में पैसे कमाएं

Image
क्या आप क्रिकेट के शौकीन हैं ? क्या आप क्रिकेट मैच देखने के  बाकी कामों को किनारे कर देते हैं ? मुस्कुराइए मत ये सिर्फ आपके साथ ही नहीं होता है बल्कि हम सब हिन्दुस्तानियों के साथ होता है। हर भारतीय की नस नस में क्रिकेट भरा है।घर वाले भी परेशान रहते हैं जब हम लोग क्रिकेट देखने के लिए घर के बाकी कामों को दरकिनार कर देते हैं। इस समय क्रिकेट का सीजन चल रहा है। इस समय आईपीएल के मैचों का  क्रिकेट प्रेमियों पर सर चढ के बोल रहा है तो आगे विश्व कप भी रोमांच भरा होने वाला है जिसमें दुनिया की हर टीम अपना दम दिखाने के लिए तैयार है।  DOWNLOAD DREAM11 APPLICATION दोस्तों अगर आप अपने आपको क्रिकेट का एक्सपर्ट समझते हैं और प्रेडिक्शन करने में आपको महारत हासिल है तो आप इस क्रिकेट के सीजन में मैच का आनंद लेने के साथ साथ पैसे भी कमा सकते हैं । हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एप्लिकेशन की  जिसमें आप अपनी मनचाही टीम बना सकते हैं और टीम के पर्फोर्मेंस के आधार पर पैसे कमा सकते हैं। जिन 11 खिलाड़ियों के बारे आपको लगता है कि ये आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको लेकर आप टीम बना लो , अपना विकेट...

लोकसभा चुनाव 2019: कौन बनेगा विजेता

Image
  लोकसभा चुनाव 2019 का माहौल गरम है।जब भी बाहर जाओ चौराहों पर , चाय की दुकानों पर बस एक ही चर्चा चल रही है.. लोकसभा चुनाव 2019। हर इंसान अपनी अपनी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाता नजर आता है और दूसरी विपक्षी पार्टियों की आलोचना करता है। इन चर्चाओं को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि इस चुनाव में किसी एक पार्टी का दबदबा है। किसी भी पार्टी का इस बार बहुमत से सरकार बना पाना थोडा सा मुश्किल लग रहा है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी कुछ हद तक मजबूत नजर आती है लेकिन दूसरी पार्टियों के द्वारा जो महागठबंधन का दांव खेला गया है उससे भाजपा को बहुत बडा नुकसान होने की सम्भावना लग रही है। आइए जानते हैं कि इस बार चुनाव में विभिन्न पार्टियों की यथास्थिति क्या है... सबसे पहले बात करते हैं सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की। भाजपा फिलहाल अन्य पार्टियों से थोडी सी मजबूत नजर आ रही है जिसकी वजह है नरेंद्र मोदी और उनके द्वारा लिए गए कुछ कडे और सराहनीय फैसले जैसे नोटबन्दी,सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ के गए राजनीति और कूटनीतिक प्रयास, ग्रामीण स्तर पर जारी की गई कु...

आज होली है भीगेगी तेरी चोली

Image
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी आज होली है भीगेगी तेरी चोली डालेंगे हम गुलाल तेरे बालों में रंग लगाएंगे गोरे गोरे गालों में देखो मारो न नैनों से यूं गोली आज होली है भीगेगी तेरी चोली कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी लडती भी हो अक्सर झगडती हो रोज ही मस्तियाँ हमसे करती हो आज क्यों बन रही हो तुम यूँ भोली आज होली है भीगेगी तेरी चोली कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी भर पिचकारी जीवन में रंग भरने कोरा कोरा सा मन रंगीन करने आई मस्ती में मस्तों वाली टोली आज होली है भीगेगी तेरी चोली कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी आज होली है भीगेगी तेरी चोली