आज होली है भीगेगी तेरी चोली
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी
आज होली है भीगेगी तेरी चोली
डालेंगे हम गुलाल तेरे बालों में
रंग लगाएंगे गोरे गोरे गालों में
देखो मारो न नैनों से यूं गोली
आज होली है भीगेगी तेरी चोली
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी
लडती भी हो अक्सर झगडती हो
रोज ही मस्तियाँ हमसे करती हो
आज क्यों बन रही हो तुम यूँ भोली
आज होली है भीगेगी तेरी चोली
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी
भर पिचकारी जीवन में रंग भरने
कोरा कोरा सा मन रंगीन करने
आई मस्ती में मस्तों वाली टोली
आज होली है भीगेगी तेरी चोली
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी
आज होली है भीगेगी तेरी चोली

Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.