Posts

हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट 2019 के रिजल्ट देखें

Image
यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 27 अप्रैल शनिवार को जारी हो रहे हैं। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ मध्याह्न 12.30  के बाद जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम निर्धारित वेवसाइट के माध्यम से आनलाइन देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कहाँ कहाँ से हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट का रिजल्ट देख सकते हैं।  अपना रिजल्ट देखने के लिए 12.30 PM  के बाद आप निम्नलिखित वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं -  https://upmsp.edu.in उपरोक्त वेबसाइट के अलावा जागरण जोश की वेबसाइट के जरिए भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।  हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें up10.jagranjosh.com इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें up12.jagranjosh.com हम यूपी बोर्ड में शामिल समस्त अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हर अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम बेहतर से भी बेहतर ...

DREAM11 : हर मैच में पैसे कमाएं

Image
क्या आप क्रिकेट के शौकीन हैं ? क्या आप क्रिकेट मैच देखने के  बाकी कामों को किनारे कर देते हैं ? मुस्कुराइए मत ये सिर्फ आपके साथ ही नहीं होता है बल्कि हम सब हिन्दुस्तानियों के साथ होता है। हर भारतीय की नस नस में क्रिकेट भरा है।घर वाले भी परेशान रहते हैं जब हम लोग क्रिकेट देखने के लिए घर के बाकी कामों को दरकिनार कर देते हैं। इस समय क्रिकेट का सीजन चल रहा है। इस समय आईपीएल के मैचों का  क्रिकेट प्रेमियों पर सर चढ के बोल रहा है तो आगे विश्व कप भी रोमांच भरा होने वाला है जिसमें दुनिया की हर टीम अपना दम दिखाने के लिए तैयार है।  DOWNLOAD DREAM11 APPLICATION दोस्तों अगर आप अपने आपको क्रिकेट का एक्सपर्ट समझते हैं और प्रेडिक्शन करने में आपको महारत हासिल है तो आप इस क्रिकेट के सीजन में मैच का आनंद लेने के साथ साथ पैसे भी कमा सकते हैं । हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एप्लिकेशन की  जिसमें आप अपनी मनचाही टीम बना सकते हैं और टीम के पर्फोर्मेंस के आधार पर पैसे कमा सकते हैं। जिन 11 खिलाड़ियों के बारे आपको लगता है कि ये आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको लेकर आप टीम बना लो , अपना विकेट...

लोकसभा चुनाव 2019: कौन बनेगा विजेता

Image
  लोकसभा चुनाव 2019 का माहौल गरम है।जब भी बाहर जाओ चौराहों पर , चाय की दुकानों पर बस एक ही चर्चा चल रही है.. लोकसभा चुनाव 2019। हर इंसान अपनी अपनी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाता नजर आता है और दूसरी विपक्षी पार्टियों की आलोचना करता है। इन चर्चाओं को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि इस चुनाव में किसी एक पार्टी का दबदबा है। किसी भी पार्टी का इस बार बहुमत से सरकार बना पाना थोडा सा मुश्किल लग रहा है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी कुछ हद तक मजबूत नजर आती है लेकिन दूसरी पार्टियों के द्वारा जो महागठबंधन का दांव खेला गया है उससे भाजपा को बहुत बडा नुकसान होने की सम्भावना लग रही है। आइए जानते हैं कि इस बार चुनाव में विभिन्न पार्टियों की यथास्थिति क्या है... सबसे पहले बात करते हैं सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की। भाजपा फिलहाल अन्य पार्टियों से थोडी सी मजबूत नजर आ रही है जिसकी वजह है नरेंद्र मोदी और उनके द्वारा लिए गए कुछ कडे और सराहनीय फैसले जैसे नोटबन्दी,सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ के गए राजनीति और कूटनीतिक प्रयास, ग्रामीण स्तर पर जारी की गई कु...

आज होली है भीगेगी तेरी चोली

Image
कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी आज होली है भीगेगी तेरी चोली डालेंगे हम गुलाल तेरे बालों में रंग लगाएंगे गोरे गोरे गालों में देखो मारो न नैनों से यूं गोली आज होली है भीगेगी तेरी चोली कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी लडती भी हो अक्सर झगडती हो रोज ही मस्तियाँ हमसे करती हो आज क्यों बन रही हो तुम यूँ भोली आज होली है भीगेगी तेरी चोली कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी भर पिचकारी जीवन में रंग भरने कोरा कोरा सा मन रंगीन करने आई मस्ती में मस्तों वाली टोली आज होली है भीगेगी तेरी चोली कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी कहाँ जाओगी हमसे छुप के गोरी आज होली है भीगेगी तेरी चोली

दो दिलों के बीच तीसरे के लिए कोई जगह नहीं

Image
इस दुनिया में रिश्ते बनाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल होता है उन्हें निभाना। खासकर ऐसे रिश्ते जिसमें भरोसे और विश्वास की बहुत ज्यादा जरूरत होती है उनमें दरारें पैदा होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। चाहे वो रिश्ता पति पत्नी का हो या फिर प्रेमी और प्रेमिका का। प्रेम के रिश्ते का आधार ही विश्वास होता है। दो प्रेमियों के बीच में से यदि भरोसे या विश्वास को हटा दिया जाए तो उनके बीच प्रेम या समर्पण नाम की कोई चीज नहीं मिलेगी.. मिलेगी तो सिर्फ हर रोज एक नई लडाई, झगडा और आपसी मनमुटाव जो दीमक की तरह धीरे धीरे उनके बीच के रिश्ते को खत्म कर देगा। अक्सर हम देखते हैं कि दो प्रेमियों में लडाई की वजह उनके बीच में आया हुआ कोई तीसरा इंसान होता है । जब दो लोग सालों से एक दूसरे से बात कर रहे हैं और अचानक प्रेमी या प्रेमिका अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करने लगता है (चाहे उसका इरादा या नेक ही क्यों न हो) तो उसके पार्टनर को ऐसा लगता है कि वह अब उससे दूर जा रहा है। ऐसे में वह उसे रोकता है कि वहां बात न करो, इससे बात न करो ,उससे बात न करो। यदि उसकी बात मान जाता है फिर तो सब ठीक हो जाता है ...

हे दलितों उठो और जागो

Image
' दलित' एक ऐसा शब्द है जिसके सामने आते ही बरबस उन पर हुआ अत्याचार और शोषण मन को व्यथित करने लगता है। कभी कभी सोचता हूँ कि दलितों की इस हालत और पिछडेपन का जिम्मेदार कौन है ? सवर्ण ? या स्वयं दलित और उनका नेतृत्व करने वाले दलित नेता। क्योंकि किसी भी अत्याचार या शोषण से निपटने का सबसे प्रभावशाली तरीका है कि हिम्मत दिखाई जाए उसके विरोध में खडा हुआ जाए लेकिन दलितों ने कहने के बजाय सहने की आदत डाल ली । दलितों ने अपने आपको खुद कमजोर किया हुआ  है। आज हम देखते हैं कि एक पढे लिखे दलित में भी आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है । हर दलित को चाहिए कि वो अपने आपको पहचाने ,अपनी काबिलियत को जाने और मन में एक धारणा बना ले कि हम किसी से कम नहीं है ... सारी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। इन्हीं बातों पर आधारित एक सच्चा अनुभव आपके साथ साझा कर रहा हूँ। कुछ दिन पहले  बैंक में मेरे एक दोस्त का कुछ काम था तो मैं भी साथ में चला गया था। वहां पर लाइन लगी हुई थी हम लोग भी खडे हो गए और अपनी बारी का इन्तजार करने लगे । हमारी लाइन में  लगभग दस लोगों के आगे एक आदमी खडा था और उसकी बारी...

CRICKET WORLD CUP 2019 : TIME TABLE

Image
क्रिकेट के प्रेमियों का बुखार बहुत जल्द अपने हाई लेवल पर पहुँचाने के लिए क्रिकेट विश्व कप 2019 का महामुकाबला इंग्लैंड में शुरू होने वाला है जिसका कार्यक्रम अर्थात सामय सारिणी जारी हो चुकी है तो आज ही नोट कर लीजिए वो हर तारीख जिस दिन आपकी फेवरेट टीम लडेगी अपनी प्रतिद्वंद्वी से ...सिर्फ और सिर्फ जीतने के लिए। ये रही समय सारिणी...            🏆 ICC WORLD CUP 2019 🏆           🏏🏏  TIME TABLE  🏏🏏 30 May इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका 2:30pm 31 May वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान 2:30pm 01 June न्यूजीलैंड vs श्रीलंका 2:30pm 01 June अफगानिस्तान vs आस्ट्रेलिया 5:30pm 02 June  साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश 2:30pm 03 June इंग्लैंड vs पाकिस्तान 04 June अफगानिस्तान vs श्रीलंका 2:30pm 05 June   साउथ अफ्रीका  vs 🇮🇳भारत 2:30pm 05 June बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड 5:30pm 06 June आस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज 2:30pm 07 June पाकिस्तान vs श्रीलंका 2:30pm 08 June इंग्...