पेटीएम KYC शुरू : OPEN YOUR ACCOUNT
PAYTM PAYMENTS BANK और WALLEL को कोर्ट से राहत मिल चुकी है जिसकी वजह से अब नये कस्टमर इस बैंक में अपना बचत या चालू खाता खोल सकते हैं और KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पेटीएम बैंक और वैलेट को लेकर जो भी विवाद या समस्या थी उसे दूर होने के बाद कोर्ट ने 31 दिसंबर 2018 से पेटीएम को फिर से नये कस्टमर जोडने और केवाईसी की प्रक्रिया शुरू करने की औपचारिक इजाजत दे दिया है।
आपको बता दें कि जुलाई 2018 से पेटीएम ने कोर्ट के आदेशानुसार नये खाते खोलने और केवाईसी की प्रक्रिया बन्द कर दी थी जिसकी वजह से पेटीएम यूज करने के इच्छुक लोग पेटीएम वैलेट के लिए रजिस्ट्रेशन तो कर लेते थे मगर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न कर सकने की वजह वे पूरी सर्विसेज जैसे कैशबैक आदि का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे और न ही पेटीएम बैंक में खाता खोल पाते थे।
गौरतलब है कि पेटीएम ने 2019 तक अपने बैंक में 100 मिलियन कस्टमर जोडने और बेहतर से बेहतर सर्विसेज प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।ऐसे में वे लोग जो पेटीएम में खाता खोलना चाहते हैं वे आसानी से पेटीएम एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से वैलेट खाता खोल सकते हैं तथा केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में सेविंग या करेंट अकाउंट खोल सकते हैं।पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट खोलने के लिए आप www.paytmbank.com पर भी विजिट कर सकते हैं।
यहां से पेटीएम एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.