परिषदीय विद्यालयों में आई बम्पर भर्ती: जल्द आवेदन करें
परिषदीय विद्यालयों में 69000 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है।आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 1 दिसंबर को ही शासनादेश जारी हुआ था। आज 6 दिसंबर 2018 अपराह्न के बाद से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इस शिक्षक भर्ती से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित हैं-
शासनादेश सं 2056/68-4-2018 शिक्षा अनुभाग-4, दिनांक 01/12/2018
पदों की कुल संख्या : 69000 पद
पंजीयन/आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम :
आनलाइन पंजीयन/आवेदन प्रारंभ होने की तिथि :
06/12/2018 (अपराह्न से)
आनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि :
06/12/2018 (अपराह्न से)
आनलाइन पंजीयन/आवेदन करने की आखिरी तिथि:
20/12/2018 (सायं 6 बजे तक )
आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि:
21/12/2018
पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की आखिरी तिथि:
22/12/2018 (सायं 6 बजे तक)
प्रवेश पत्र वितरण की तिथि:
31 दिसंबर 2018
परीक्षा तिथि :
6 जनवरी 2019
परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि :
22 जनवरी 2019
योग्यता:
शिक्षामित्र तथा B.ED/BTC उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो UPTET भी उत्तीर्ण हों।
आवेदन करने की वेबसाइट व लिंक :
आनलाइन पंजीयन के लिए यहां क्लिक करें
या
पर जाएं
लिखित परीक्षा की विधि :
इस बार की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका सही उत्तर ओएमआर शीट में भरना होगा ।
महत्वपूर्ण चेतावनी:
अभ्यर्थियों के निर्देश दिया जाता है कि आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतें तथा आवेदन पत्र में भरी गई सूचनाओं को अच्छी तरह से चेक कर लेने के बाद ही सबमिट बटन पर क्लिक करें क्योंकि एक बार आवेदन पत्र सबमिट होने के बाद उसमें संशोधन सम्भव नहीं होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि अभ्यर्थी सिर्फ एक ही आवेदन करें ।एक अभ्यर्थी द्वारा कई आवेदन करने की स्थिति में सिर्फ अन्तिम आवेदन पत्र स्वीकार होगा और बाकी के आवेदन पत्र निरस्त हो जाएंगे साथ ही उनका शुल्क भी वापस नही होगा।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.