सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा ADMIT CARD
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा जिसको कि सुपर टेट भी कहा जाता है , का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है जिसे अभ्यर्थी उसी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं जिस पर आनलाइन आवेदन किया गया था। हम आफिसियल वेबसाइट और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक नीचे दे रहे हैं जिस पर क्लिक करके आप अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आफिसियल वेबसाइट :
सीधा एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें
आपको बता दें अभी तक बहुत से अभ्यर्थियों की सोच थी कि यह परीक्षा तय समय अर्थात 6 जनवरी को नहीं हो पाएगी लेकिन अब यह निश्चित हो गया है कि परीक्षा तय समय पर ही होगी।
प्रवेश पत्र के साथ क्या क्या ले जाना है परीक्षा केन्द्र पर:
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपना पहचान पत्र जो कि आवेदन के समय दिया गया था और अपने प्रशिक्षण ( बी.एड./बीटीसी/अन्य) का ओरिजनल अंकपत्र साथ मे ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी जिसमें निगेटिव मार्किंग नहीं है।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.