चेक कीजिए UPTET 1ST पेपर की उत्तर कुंजी
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की उत्तर कुंजी का इन्तजार कर रहे तमाम अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है।जी हाँ, बोर्ड ने अपनी आफिसियल वेबसाइट पर पेपर के सभी सेट्स की उत्तर कुंजी जारी कर दिया है जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट पर लोड ज्यादा होने से बहुत कम ही खुल पा रही है इसलिए हम पहले से डाउनलोड की हुई उत्तर कुंजी यहां पर अपलोड कर रहे हैं। यदि यहां से आप न देख सकें तो
उत्तर कु्ंजी डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
या बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर सीधे जाएं।
बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट :
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद तीन दिन तक पेपर के प्रश्नों से सम्बंधित आपत्तियां ली जाएंगी। यदि आपको किसी प्रश्न पर अपनी आपत्ति दर्ज करानी हो तो उस प्रश्न के सम्बन्ध में ईमेल पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
निम्नलिखित ईमेल आईडी पर आप अपनी आपत्तियों को भेज सकते हैं
uptethelpline@gmail.com
साथ ही उम्मीदवार इन नंबरों पर 0532- 2466761, 0532 2466769 कॉल भी कर सकते हैं.
गौरतलब है कि यह उत्तर कुंजी 20 नवंबर 2018 को ही जारी होने वाली थी मगर अवकाश तथा कुछ कतिपय कारणों से नही हो सकी। इसका कारण यह माना जा रहा है कि इस बार के पेपर में नकल को रोकने के लिए प्रश्नों के क्रम और उनके उत्तर के विकल्पों के क्रम में काफी हेर फेर या घाल मेल किया गया था। जैसे यदि सेट A का कोई प्रश्न दूसरे नंबर पे है और उसका विकल्प 3 सही है तो वही प्रश्न सेट B में नौवें स्थान पर होगा और विकल्प 1 सही होगा। इसका परिणाम यह हुआ कि एक ही कमरे में परीक्षा दे रहे दो दोस्त आपस में इशारे करके भी नकल नहीं कर सकते थे।
पेपर में किए गए इसी घालमेल की वजह से उतर कुँजी तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पडी और मंगलवार और बुधवार को यह जारी नहीं हो सकी।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.