निरस्त पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 की नई तिथि घोषित
ऐसे युवा जो पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं और जून में सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 2018 में शामिल हुए थे उनके लिए एक खुशी की खबर है। गौरतलब है कि जून महीने की 18 और 19 तारीख को सम्पन्न हुई द्वितीय पाली की परीक्षा किन्हीं अपरिहार्य कारणों की वजह से निरस्त कर दी गई थी जिसकी वजह से वे अभ्यर्थी जिनका पेपर अच्छा गया था,काफी निराश हुए थे।
आपको बता दें कि जून में निरस्त हुई परीक्षा को फिर से कराने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसकी सम्भावित तिथि की भी घोषणा की जा चुकी है।
परीक्षा की नई तिथियां :
25 अक्टूबर 2018
26 अक्टूबर 2018
विस्तृत जानकारी के लिए आप बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और सम्पूर्ण विज्ञप्ति को डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in जिसे आप अपने ब्राउज़र में टाइप करके ओपेन कर सकते हैं।
Youtube पर यह खबर देखने के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.