OXIGEN WALLET बन्द कर रहा VISA CARDS

यदि आप OXIGEN WALLET इस्तेमाल करते हैं और साथ ही साथ आप  OXIGEN WALLET के  VIRTUAL VISA CARD का इस्तेमाल भी करते हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद जरुरी है कि  OXIGEN WALLET अपना VIRTUAL PREPAID VISA CARD की सेवा 30 अप्रैल 2018 को बन्द कर रहा है।

यदि आपके कार्ड में इस वक्त कुछ पैसे हैं तो आप उसका इस्तेमाल 30 अप्रैल 2018 से पहले कर लें अन्यथा इसके बाद उन पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

यदि इसके बारे में आप और अधिक जानकारी चाहते हैं तो care@oxigenwallet.com पर सम्पर्क कर सकते हैं या फिर इस नंबर पर काल कर सकते हैं।

 फोन नं. : 0124-6688333

यह सूचना खुद OXIGEN WALLET अपने एप्लिकेशन में अपने यूजर्स को दे रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से यदि आपने अपना OXIGEN WALLET का एप्लीकेशन नहीं ओपेन किया है या अपडेट नहीं किया है तो यह आर्टिकल पढने के बाद उसे जरूर खोलें ,अपडेट करें और अपने कार्ड का बचा हुआ बैलेंस इस्तेमाल कर लें।

 OXIGEN WALLET  ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि यदि आप 30 अप्रैल तक अपना बैलेंस इस्तेमाल नहीं करते हैं और वे पैसे क्लोज हो जाते हैं तो इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद OXIGEN WALLET अपने एप्लिकेशन में RUPAY CARD  जारी करने जा रहा है और इसीलिए वह VISA CARD को क्लोज करने वाला है लेकिन जब हमने OXIGEN WALLET के कस्टमर केयर नंबर पर बात की उन्होंने बताया कि वे VIRTUAL PREPAID CARD की सुविधा पूरी तरह से बन्द कर रहे हैं और जो RUPAY CARD  का आप्शन एप्लिकेशन में दिखाई देता है वो कार्ड आम यूजर्स के लिए नहीं है बल्कि मर्चेन्ट्स के लिए ही है ।

तो इस तरह से जो लोग OXIGEN WALLET के VIRTUAL CARD का अब तक इस्तेमाल करते आए हैं उनके लिए यह एक निराशाजनक सूचना है।

फिर भी यदि आप VIRTUAL CARD इस्तेमाल करना चाहते हैं तो निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे बहुत सारे एप्लिकेशन हैं जो VIRTUAL CARDS की सुविधा प्रदान करते हैं जैसे कि आईसीआईसीआई बैंक का पाकेट्स एप्लिकेशन आदि।आप आक्सीजन वैलेट से अन्य वैलेट की तरफ मूव कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो