वैलेंटाइन डे : प्रपोज कैसे करें

दोस्तों, हममें और आपमें से बहुत से दोस्त ऐसे होंगे जो इस वैलेंटाइन डे पर अपनी पसंद की लडकी को प्रपोज करना चाहते होंगे। लेकिन दोस्तों इस प्रपोज के मामले में हर लडके की किस्मत अच्छी नहीं होती इसीलिए हर प्रपोज करने वाले लडके के मन में एक डर सा बना रहता है कि कहीं उनका प्रपोजल ठुकरा न दिया जाए ।हमारे कुछ दोस्तों का प्रपोजल तो सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया जाता है क्योंकि उनका प्रपोज करने का तरीका ही गलत होता है या लडकी को पसंद ही नहीं आता है।

दोस्तों आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको अगर आप ध्यान में रखकर लडकी को प्रपोज करेंगे तो आपका प्रपोजल एक्सेप्ट होने के ज्यादा चान्सेज होंगे।

1) दोस्तों सबसे पहले तो आप कन्फर्म हो लें कि आप जिस लडकी को प्रपोज करने जा रहे हैं वह सिंगल है और उसका पहले से कोई ब्वायफ्रेन्ड नहीं है क्योंकि यदि उसका पहले से ब्वायफ्रेन्ड होगा तो आपका एक प्रपोजल बेकार हो जाएगा।

2) यदि आप कन्फर्म हो गए लडकी सिंगल है और उसे  प्रपोज करने जा रहे हैं तो सबसे पहली बात यह ध्यान में रखिए कि आप उस लडकी के सामने अपने रुतबे, अपने पैसे या दौलत आदि का दिखावा न करिए क्योंकि आपके पैसों या आपके रुतबे की वजह से कोई भी अच्छी और समझदार लडकी आपका प्रपोजल स्वीकार नहीं करेगी। हाँ, कुछ लालची लडकियाँ जरूर आकर्षित हो सकती हैं।

3) याद रखिए लडकी को प्रपोज करने के लिए अपने किसी दोस्त या उस लडकी की किसी सहेली की मदद मत लीजिए बल्कि आप खुद जाकर प्रपोज करें इससे एक अच्छा प्रभाव पडता है। इसके बिपरीत यदि आपने खुद दूर रहकर किसी अन्य के माध्यम से अपना प्रपोजल भेजा तो लडकी समझेगी कि या तो आपमें हिम्मत नहीं है या आप कोई फट्टू किस्म के इंसान हो।

4)जब भी आप लडकी के पास प्रपोज करने के लिए जाएं तो वहां के माहौल और लडकी के मूड के बारे में अवश्य अन्दाजा लगा लें। कभी कभी ऐसा होता है कि आप जिस जगह पर प्रपोज कर रहे हैं वहां पर वह लडकी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही होती है या फिर यदि लडकी किसी टेंशन या परेशानी में होती है तो भी वह आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देगी भले ही वह आपको पसंद करती हो।

5) आप जब भी अपनी पसंद की लडकी को प्रपोज करें सीधा उस लडकी की आंखों में आंखें डालकर प्रपोज करें न कि उसके शरीर के किसी अन्य अंग को देखते हुए या नीची निगाह करके। आंखों में आंखें डालकर बात करना दर्शाता है कि आप में कान्फिडेंस है और आप एक सकारात्मक जवाब डिजर्व करते हैं।

6) मुस्कराहट किसी को आकर्षित करने का सबसे आसान और इफेक्टिव तरीका होता है इसलिए प्रपोज करते समय बातों में रोमांस और चेहरे पर मुस्कान जरूर नजर आनी चाहिए।

7)हमारे बहुत से दोस्त प्रपोज करने के लिए फोन , व्हाट्सएप या अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन याद रखिए इन तरीकों से किया गया प्रपोज तभी एक्सेप्ट होगा यदि लडकी आपको पहले से प्यार करती होगी । यदि लडकी के मन में पहले से आपके लिए कुछ नहीं है या वो आपको अच्छी तरह नहीं जानती है तो  इन तरीकों से आपका प्रपोजल कभी भी एक्सेप्ट नहीं होगा।

8) वैलेंटाइन डे पर किसी लडके के प्रपोजल को एक्सेप्ट करना या रिजेक्ट करना लडकियों का हक/अधिकार है इसलिए किसी लडकी को अपना प्रपोजल एक्सेप्ट करने के लिए कभी फोर्स नहीं करना चाहिए।

दोस्तों ऐसा नहीं होता है एक लडकी को सिर्फ एक ही लडका प्रपोज करे।कभी कभी जिस लडकी को आप प्रपोज करना चाहते हैं उसे अन्य लडके भी प्रपोज करना चाहते हों तो वह लडकी सबको तो एक्सेप्ट नहीं कर सकती। वह सिर्फ एक को चुनेगी जो उसके लिए बेस्ट होगा।इसलिए यह बात जो हम सब को ध्यान में रखनी है कि यदि आपका प्रपोजल रिजेक्ट हो जाता है तो कभी भी गुस्से का रिएक्शन मत दिखाइए बल्कि उस लडकी के फैसले का सम्मान कीजिए।

See valentines video on youtube

https://youtu.be/Vk3mSK5VXvo

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो