फिल्म "पद्मावत" टिकट पर बम्पर कैशबैक

तमाम अटकलों और आलोचनाओं के बावजूद अब फिल्म पद्मावत सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी। बहुत दिनों से पद्मावत फिल्म का विरोध चल रहा है लेकिन अन्ततः यह फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है। हर कोई यह देखना चाहता होगा कि आखिर इस फिल्म मे ऐसा क्या है जो राजपूतों को पसंद नहीं आ रहा है या जिसकी वजह से इतना ज्यादा विरोध प्रदर्शन हो रहा है।  

अगर आप भी फिल्म पद्मावत देखने जा रहे हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर है वो यह है कि आप मनोरंजन के साथ साथ पैसे भी बचा सकते हैं। जी हाँ  पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसी वैलेट कम्पनियों ने एक शानदार आफर दिया है जिसके तहत आप यदि फ्रीचार्ज या पेटीएम एप या वेबसाइट से फिल्म पद्मावत की टिकट खरीदते हैं तो आपको अच्छा खासा कैशबैक मिल सकता है। ये तो वही बात हो गई आम के आम गुठलियों के दाम। एक तरफ जहां आप बहुचर्चित फिल्म का लुत्फ उठाएंगे वहीं दूसरी तरफ आपके वैलेट में अच्छा खासा कैशबैक भी आएगा। 

तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप फिल्म पद्मावत का टिकट आनलाइन खरीद सकते हैं जिससे कि आपको कैशबैक का लाभ हो सके। 

सबसे पहले तो आप पेटीएम एप्लीकेशन डाउनलोड कीजिए या फिर डेस्कटॉप पर www.paytm.com पर जाइए। यदि आपका अभी तक पेटीएम पर कोई अकाउंट नहीं है तो पहले अपना एक अकाउंट बनाइए। अकाउंट बनाने के बाद आपको बहुत सारे आफर और आप्शन दिखाई देंगे । वहां पर जब आप मूवी टिकट के लिए क्लिक करेंगे तो फिल्म पद्मावत का भी आप्शन होगा। पद्मावत मूवी के बैनर पर क्लिक करिए ,अपना शहर चुनिए, सिनेमा घर चुनिए , फिर टाइम और अपनी सीट कन्फर्म कीजिए कि आपको कौन सी सीट चाहिए। जब सब कुछ होने के पेमेंट का आप्शन आएगा तो वहां पर आपको PROMOCODES  डालने का आप्शन मिलेगा। जिसमें आपको JAGRAN डालकर अप्लाई करना है। इसके बाद आप 150 ₹ तक का कैशबैक पाने के हकदार हो जाएंगे।इसके अलावा यदि आप एक और  PROMOCODE जो   "FILM100" है डालते हैं तो आपको 100₹ का कैशबैक आसानी से मिल जाएगा। इस प्रकार यदि परिवार में दस लोग हैं तो आप 1000-1500₹  कैशबैक के रूप मे बचा सकते हैं।

इसी तरह से फ्रीचार्ज और अन्य कम्पनियों ने भी इस फिल्म की टिकट बुकिंग पर 50% से  75%  तक के डिस्काउंट का ऐलान किया है। इसलिए समझदार बनिए और आनलाइन टिकट बुकिंग कराइए।

तो फिर देर किस बात आज ही अपना मूवी टिकट आनलाइन खरीदिए और फायदा उठाइए।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो