सर्दी जुकाम और गैस की समस्या

अक्सर मैने देखा है कुछ लोगों को जिनकी नाक हमेशा बहती रहती है या कुछ ऐसे भी लोग मिलेंगे जिनका जुकाम एक बार ठीक तो हो जाता है लेकिन 1 महीने या 40 दिन बाद ही थोडा सा कुछ ठण्डा खाया पिया कि फिर से जुकाम शुरू हो जाता है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है या आप इसे एलर्जी भी कह सकते हैं जिससे  थोडा भी ठण्डा  खाने पीने से ये सर्दी जुकाम की चपेट में आ जाते हैं।

इस हमेशा बहती हुई नाक की वजह से लोगों को अक्सर क्लास,आफिस या जरूरी मीटिंग में शर्मिन्दा होना पडता है इसी टेंशन में अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करने लगते है जिससे फायदे कम नुकसान ज्यादा देखने को मिलते हैं।ये दवाओं का ही दुष्परिणाम होता है जो कभी कभी कफ की भी शिकायत होने लगती है
ऐसे लोग जिनको बार बार सर्दी जुकाम की समस्या या एलर्जी होती है उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि ऐसी जगह पर न जाएं जहाँ पर गर्द या धूल उड रही हो क्योंकि अगर आपकी नाक में गर्द जाती है तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।अगर सर्दी के मौसम में आप बिस्तर पर सो रहे हों और आपको अचानक उठना पडे तो बिना पूरे कपडे पहने बाहर न निकलें क्योंकि कमरे में रजाई के अन्दर का तापमान 30 से 35  डिग्री सेल्सियस तक होता है जबकि बाहर का तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस होता है तापमान का ये बडा अन्तर किसी को भी सर्दी जुकाम के अलावा कोल्ड स्ट्रोक की चपेट में ले सकता है ।इसी तरह गर्मी के मौसम में अगर आप बाहर की गर्मी से आये हैं तो तुरन्त कोल्डड्रिंक या फ्रिज का ठण्डा पानी न पिएं बल्कि कुछ रुक कर ही पिएं। गरम गरम दूध या अन्य कोई भी गरम पेय पदार्थ पीने के तुरन्त बाद बहुत अधिक ठण्डा पानी न पियें ।अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं चाय में अदरक या काली मिर्च अवश्य डालें क्योंकि अदरक और  काली मिर्च दोनों ही सर्दी जुकाम के लिए फायदेमन्द होती है।अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं जिसे पहले से सर्दी जुकाम है तो तो आप उसकी  कोई भी व्यक्तिगत चीजें जैसे तौलिया, रुमाल आदि इस्तेमाल न करें क्योंकि आपको पहले से ही एलर्जी है और जल्दी से इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं सबसे अच्छा तरीका और वो भी पूरी तरह से आयुर्वेदिक जिसकी सामग्री भी आसानी से उपलब्ध हो जायेगी और इसका कोई भी साइड इफेक्ट या दुष्प्रभाव भी नहीं है।
1)सबसे पहले आप 250 ग्राम बताशे ले लीजिए और 100 ग्राम काली मिर्च।
अब दोनों को अलग अलग पीसकर आपस में मिला दे और किसी बर्तन में सम्भाल कर रख दें।अब रात को सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में  इसी बताशे और काली मिर्च के मिश्रण में से एक से डेढ चम्मच डाल दें फिर 1/5 चम्मच हल्दी भी डालकर दूध में अच्छी तरह मिलाकर पी जाएं।

ऐसा आप सिर्फ एक महीने कीजिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढने के साथ साथ सर्दी जुकाम जो बार बार और अनियमित रूप से हो रही थी वह नियमित हो जाएगी ,बन्द और बहती नाक की समस्या ठीक हो जाएगी और सर्दी जुकाम  साल भर 8 से 10 बार होने की जगह  एक या  दो बार ही होगा जो कि होना चाहिए।
2) अगर आप चाय पीने के शौकीन है तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप काली मिर्च पीसकर रख लें और जब भी चाय बनाएं काली मिर्च डालकर बनाएं ।ध्यान रहे काली मिर्च उतनी ही डालें जितनी कि आप आसानी से पी सकें। अगर तीन लोगों की चाय बनती है तो उसमें 1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च डाल सकते हैं

-----------------------------------------------------------
अगर आप पेट की गैस से परेशान हैं:

आजकल इंसान की दिनचर्या ही इस तरह की हो गई है कि वह हमेशा जल्दबाजी मे ही रहता है ।इंसान देर से सोता है और घर तथा आफिस के काम की वजह से जल्दी उठता है जिसकी वजह से नींद पूरी नही होती फलस्वरूप पेट साफ नहीं होता और गैस बनती है।
समय न होने की वजह या लापरवाही की वजह से जब हम कुछ भी इधर उधर की चीजें खा लेते है तो पेट की समस्या पैदा हो जाती है। पेट की समस्या में ज्यादातर गैस की समस्या से लोग परेशान रहते है।आइए हम आपको बताते हैं कुछ सिम्पल टिप्स जिससे आप बिना डाक्टर पास गये घर पर ही अपनी गैस की समस्या का समाधान कर सकते है-----

1) सबसे पहले तो इतना याद रखें कि आप कही भी हों अगर  पेट की गैस निकलना चाह रही है तो उसे रोकिए मत क्योंकि अगर आपने  दो या तीन बार अपनी पेट की गैस अन्दर रोक ली समझ लीजिए कि आपकी समस्या बढ जाएगी।समय पर और सही भोजन करेंगे तो बदबू की समस्या वैसे भी नहीं होगी ,इसलिए कभी भी पेट के वायुवेग को नहीं रोकना चाहिए। अगर कुछ लोगों के बीच बैठे हैं तो कोई बहाना बना के उठ जाइए यही बेहतर होगा।
2)  काला नमक, आजवाइन,हींग और हर्र बराबर मात्रा में पीस कर रख लें जब भी पेट में चुभन या गैस समस्या हो 1/२ से 1 चम्मच में यह मिश्रण एक गिलास पानी के साथ फाँक ले तुरन्त राम होगा।
3)अगर हर रोज गैस से आप परेशान है पाँच दिन एक कली लहसुन की छीलकर तोड लीजिए  और सुबह एक गिलास पानी के साथ खाली पेट गटक जाएं। 15 मिनट बाद कुछ नाश्ता कर लें।
4) पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। याद रखिए 80% पेट के रोग पानी की कमी से होते है।
5) सुबह पेट साफ न हो रहा हो तो भी गैस की समस्या हो जाती है इसलिए एक गिलास पानी पीकर शौच जाएं पेट साफ होगा।
6)पीने के लिए साफ स्वच्छ पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए।
7)तैलीय चीजें कम खाएं ।
8)खाना खाने का समय निश्चित कर लें असमय खाना नुकसान ही पहुँचाता है।
उपर्युक्त सारी चीजें आपको घर पर ही मिल जाएंगी ।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो